रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर में 20दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले भागलपुर रंग महोत्सव 2025 के आयोजन हेतु आज दिनांक 23 नवंबर 2025 को स्थानीय SMS स्कूल बूढ़ानाथ चौक के प्रांगण में रंग महोत्सव आयोजन समिति की बैठक आयोजन समिति के वरीय सदस्य डाॅ महेश राय कीअध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रंग महोत्सव में बिहार सहित मणिपुर, असम ,उड़ीसा, पश्चिम बंगाल ,मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से आनेवाले कलाकारों का उचित सम्मान हेतु आयोजन समिति विशेष व्यवस्था करेगी।
साथ ही सदस्यों ने कहा कि इस बार कोशिश यह रहेगी कि भागलपुर शहर एवं गांव से संबंधित कलाकारों की प्रस्तुति तीनों दिन मंच के साथ-साथ रंग जुलूस में भी शामिल कराए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा ये भी प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि युवा महोत्सव में रंगमंच को इस वर्ष जो स्थान नहीं दिया गया है, प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नाटक को जगह मिले।
अपने अध्यक्षीय उद्गार में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि भागलपुर रंग महोत्सव राष्ट्रीय एकता का जीता जागता नमूना के रूप में वर्ष 2012 से लगातार चल रहा है। इस वर्ष के आयोजन में सामाजिक सरोकार से जुड़े नाटकों का मंचन विविध भारतीय भाषा होंगे जिसका गवाह भागलपुर बनेंगे। पूर्व की तरह सबों से सहयोग की अपेक्षा है ताकि यह महोत्सव सफल हो सके।
बैठक में महबूबआलम, तरुण किरण,सुमन सोनी, श्रीप्रकाश चौधरी, तरुण घोष,कौशल किशोर सिंह, राजेश जा,प्रकाश चन्द्र गुप्ता, तकी अहमद जावेद,साधना मिश्रा, डॉ वसीम राजा सचिदानंद किरण, सत्येन्द्र भास्कर,शांतनू गांगूली, मनोज पंडित,रवि सिंह,जयंत जल्द,दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।बैठक का संचालन कार्यक्रम निदेशक कपिल देव रंग ने किया।
प्रेषक
कपिल देव रंग
