भागलपुर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कर्मचारियों की सेवा समाप्त, हंगामा नई कंपनी ने दिया नौकरी सुरक्षित रखने का आश्वासन

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर।

भागलपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब अस्पताल प्रबंधन ने ड्रेसर, वार्ड अटेंडेंट, टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटरों की सेवाएं समाप्त करने की घोषणा कर दी। फैसले की जानकारी मिलते ही सभी कर्मचारी अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर जुट गए और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।मालूम हो कि अस्पताल के संचालन की शुरुआत में इन कर्मचारियों की सेवाएं अंतरा कंपनी के माध्यम से ली जा रही थीं। लेकिन अब अस्पताल प्रबंधन ने सेवा प्रदाता बदलते हुए अंग विकास परिषद कंपनी के माध्यम से काम कराने का निर्णय लिया है जिससे मौजूदा कर्मचारियों की नौकरी अचानक अधर में लटक गई।प्रदर्शन होते देख अंग विकास परिषद कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। कंपनी की ओर से आश्वासन दिया गया कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कार्यरत 61 सभी कर्मचारियों को काम पर रखा जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि इस संबंध में हॉस्पिटल के नोडल पदाधिकारी से चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।कंपनी के आश्वासन के बाद कर्मचारियों में थोड़ी राहत दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!