पटना आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 संवाददाता: शुभम कुमार

आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 4:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का बिहार की राजधानी पटना में आगमन हुआ। पटना पहुंचने पर उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर बिहार भाजपा के संगठन की ओर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर श्री नितिन नवीन का स्वागत विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विंध्याचल राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक भोला कुमार मंडल, बिहार प्रदेश प्रवक्ता वीरेश प्रसाद मिश्रा, प्रदेश पदाधिकारी जयप्रकाश यादव व्यास (क्षेत्रीय प्रभारी), बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद, प्रदेश सह संयोजक संजय कुमार, मनोज कुमार सिंह, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी चंदन कुमार सहित पूरे बिहार से आए अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम जोशी से भी उनका स्वागत किया गया। उपस्थित नेताओं एवं अधिवक्ताओं ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि श्री नितिन नवीन पूर्व में बिहार सरकार में विधि मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में संगठन द्वारा उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ इसका समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!