प्रखण्ड अध्यक्ष स्वर्गीय मोहन मंडल की मृत्यु पर जदयू में दुख का माहौल 

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर बिहार।

जदयू के लोकप्रिय नेता, नाथनगर प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष स्वर्गीय मोहन मंडल जी के स्वर्गवास हो गया ।
उनके आकस्मिक निधन से न केवल नाथनगर प्रखंड, बल्कि पूरे जिला जदयू संगठन को गहरा आघात पहुँचा है।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि वे एक कर्मठ, जुझारू एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने वाले नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा में समर्पित किया।
स्व. मोहन मंडल जी का व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और संघर्षशील था। वे हमेशा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते थे।

संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच वे मार्गदर्शक की भूमिका में रहे और सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता सराहनीय थी। बीस सूत्री अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

उनके निधन से पार्टी ने एक अनुभवी, कर्तव्यनिष्ठ और जनप्रिय नेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है। इस शोक की घड़ी में जिला जदयू परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

सांसद अजय मंडल, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक शुभानंद मुकेश, पूर्व सांसद कहकशां परवीन , पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल ,संगठन प्रभारी प्रहलाद सरकार, वरिष्ठ नेता राजीवकांत मिश्रा, वरिष्ठ नेत्री कल्याणी शाह, हीरा पाण्डेय , पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन शाह , प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ पप्पू मंडल, वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं , प्रो. सुमन यादव, महेश यादव, प्रो. आनंद यादव , धनंजय मंडल ,गुरुचरण गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय सिंह, उपाध्यक्ष मनोज मंडल, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण दीपक सिंह कुशवाहा, दीपक गुप्ता,नंदन राय, महेश दास,गोलू मंडल, राजीव सिन्हा, संतोष पटेल ,सोनी कुमारी, मृत्युंजय कुशवाहा , संजीव चंद्रवंशी ;प्रखंड अध्यक्षगण विजय मंडल, शाहबाज आलम मुन्ना ,किशोर कुमार, ललन कुशवाहा, गुरुदेव मंडल,बृजेश सिंह ,सदानंद कुमार ,विनय कुमार ; अमन कुमार, नीतीश कुमार, विपिन कुमार, दुर्गेश साह, सुनिता सिंह, नीलम, नीलु, विरेंद्र उर्फ वीरु, कामदेव चौरसिया, पुर्व युवा जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, शमीम रिजवी, के साथ-साथ काफी तादाद में जदयू कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक व्यक्त किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!