सशस्त्र सीमा बल, 8वीं वाहिनीं द्वारा विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों का समापन किया गया

संवाददाता गलगलिया (शर्मिला कुमारी)

सशस्त्र सीमा बल (SSB) 8वीं वाहिनी की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के युवतीओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 30 दिवसीय ब्यूटिशियन प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम आयोजन किया गया। वाहिनी के कमांडेंट मितुल कुमार के मार्गदर्शन में इसका समापन वाहिनी क्षेत्र के बागखोर में किया गया। यह प्रशिक्षण बागखोर में देशबंधु व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सिलीगुड़ी द्वारा चलाया गया, यह कार्यक्रम मिरिक व इसके आस-पास के कुल 35 युवतियों को 30 दिवसीय उन्नत व्यावसायिक ब्यूटिशियन प्रशिक्षण के लिए दिनाक 18 दिसम्बर 2025 से 17 जनवरी 2026 तक प्रशिक्षण चलाया गया l
जिससे सीमावर्ती क्षेत्र बागखोर व उसके आस-पास के युवतीयां सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किए l इस मौके पर उपस्थित समस्त युवतीया प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 8वीं वाहिनी के कमान्डेंट महोदय ने कहा कि सेवा सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को शुभारंभ करने का मूल उद्देश्य है कि आप आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभास कान्ति (प्रधानाचार्य उच्च विद्यालय मिरिक) के बिच में स्थानीय युवतीयां के आत्मनिर्भर हेतु ये प्रशिक्षण मितुल कुमार,कमान्डेंट, 8वी बटालियन सशस्त्र सीमा बल के द्वारा कराया जा रहा था I इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी मुकेश कुमार,उप-कमांडेंट सह (प्रचालन/प्रचार अधिकारी), राहुल नैन,सहायक-कमान्डेंट, निरीक्षक,चन्द्रसैन कुमार, समवाय प्रभारी बागखोर एवं उच्च विद्यालय मिरिक स्कूल शिक्षक /स्थानीय ग्रामीणों लगभग 245 व सशस्त्र सीमा बल के कर्मी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में देशबंधु व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 30 दिवसीय ब्यूटिशियन प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम के बारे में उपस्थित समस्त प्रशिक्षुओ को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इसके उपरांत बच्चों को बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,एक भारत श्रेष्ठ भारत,स्वच्छ भारत अभियान एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया व नशा ना करने हेतु प्रेरित किया गया । साथ ही साथ विभिन्न अभियान के जागरूकता भी फैलाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!