बड़ी खबर/31-01-2026/भागलपुर पुलिस ने ली राहत की साँस,लापता छात्रा का मिला सुराग

स्कूल से गायब दोनों छात्राओं का मिला सुराग, भागलपुर पुलिस ने ली राहत की सांस

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर से लापता दो छात्राएँ सोनाक्षी और जिया को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है दोनों छात्राएँ 8 जनवरी को घर से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन उसके बाद से लापता हो गई थीं 9 जनवरी को परिजनों ने बबरगंज थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम की मॉनिटरिंग सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह कर रहे थे एसआईटी की 8 सदस्यीय टीम ने तीन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और रेलवे टिकट से जुड़े साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ते हुए दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की बबरगंज पुलिस ने घटना की जानकारी लापता छात्रा के पिता को दी कि उनकी बेटी मुंबई में सकुशल है इसके बाद लापता छात्रा के पिता थाना पहुंचे पुलिस उन्हें SSP कार्यालय लेकर गई, जहां उन्होंने राहत की सांस ली और भागलपुर पुलिस को धन्यवाद दिया सोनाक्षी की मां ने कहा कि यदि पुलिस इसी तरह सक्रिय रहे तो बिहार जरूर सुधरेगा उन्होंने मीडिया कर्मियों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने हमारी आवाज बुलंद की, और उसी का नतीजा है कि आज मेरी बेटी सकुशल बरामद हुई है मामले को लेकर SSP प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बरामदगी की पुष्टि की उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को सोनाक्षी के पिता ने बबरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत दर्ज होने के बाद से ही लगातार मामले की जांच की जा रही थी एसआईटी टीम का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह कर रहे थे इस अभियान में डीआईयू (DIU) की टीम को भी शामिल किया गया था SSP ने बताया कि कई तकनीकी और मानवीय कड़ियों को जोड़ते हुए दिल्ली और मुंबई पुलिस से भी सहयोग लिया गया दोनों छात्राओं के मिसिंग फोटो भी जारी किए गए थे अंततः मुंबई के डोंगरी सीएचसी के पास दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया गया मामले पर लापता छात्रा के पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 24 दिन बाद उनकी बच्चियों का सुराग मिल पाया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि भागलपुर पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ मुंबई रवाना हो रही है।

बाइट — प्रमोद कुमार सिनीयर एसपी भागलपुर।

बाइट — मंनटू सोनाक्षी के पिता।

बाइट — रेनू देबी सोनाक्षी की मां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!