संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बरारी सीढ़ी घाट, जहाज़ घाट, कहलगांव बटेश्वर घाट पर स्नान व पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। आपदा मित्र, एनडीआरएफ की टीम, गोताखोरों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।वहीं भीड़ के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को भी पूरी तरह से नियंत्रित किया गया। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय थाना क्षेत्रों की पुलिस भी घाटों और आसपास के इलाकों में तैनात रही, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
प्रशासन की सतर्कता और व्यवस्थाओं के चलते माघी पूर्णिमा का यह पावन स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ
बाइट –नेहा कूमारी
बाइट — अनीता देवी
