रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज के कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षक डॉ सी पी सिंह ने किया। आपने विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से सभी का स्वागत किया और कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पे आप बता सकते है।
*मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी ने देश के 15 राज्य से आए स्वयंसेवकों और उनके प्रतिनिधि दलनायक को प्रोत्साहित किया और कहा कि आप इस 7 दिन के कार्यक्रम में निश्चित ही बहुत कुछ सीख के और बहुमूल्य यादें लेकर अपने साथ जाएंगे।*
भागलपुर शहर की मेयर डॉ वसुंधरा लाल ने *आए हुए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें सिल्क सिटी भागलपुर के महत्व को बताते हुए शहर परिभ्रमण का भी सुझाव दिया।*
भागलपुर के *एम एल सी डॉ एन के यादव ने अपने आशीर्वाद से सबको लाभान्वित किया और भागलपुर विश्वविद्यालय में एन आई सी के होने पर विश्वविद्यालय को शुभकामनाएं दी।*
योग स्कूल,मुंगेर से आए *स्वामी शिवाध्यानम सरस्वती जी ने योग और युवाओं के मूल्यों पर अपनी बात रखी और योग स्कूल मुंगेर के कार्यप्रणाली की बात कही।*
स्वागत संबोधन मारवाड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ संजय झा ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारूप राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक श्री विनय कुमार ने किया।
डॉ राहुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और प्रथम सत्र सम्पन्न हुआ।
प्रथम सत्र के बाद विभिन्न प्रदेशों से आए स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय का कैंपस टूर किया।
द्वितीय सत्र में योग स्कूल,मुंगेर से आए *स्वामी शिवाध्यानम सरस्वती जी ने योग के विभिन्न आयामों को बताते हुए प्रतिभागियों को आसन, प्राणायाम, योग निद्रा और यम – नियम की बाते बताते हुए, उन्हें
कुछ आसन भी करवाए।
अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रथम दिन का समापन हुआ।
