सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

 

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर ललमटिया थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें माला पहनाकर, बुके भेंट कर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने 5 सितंबर 1994 को पुलिस सेवा में योगदान दिया था। वे दिसंबर 2022 में नाथनगर अनुमंडल में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण एवं पुलिसिंग को लेकर कई सराहनीय कार्य किए। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह, ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली, समाजसेवी संजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!