संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है और न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। परिसर के हर कोने की गहन जांच की जा रही है।गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले भी इसी तरह ईमेल के माध्यम से व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय भी सुरक्षा बढ़ाई गई थी लेकिन अब तक उस मामले की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ताजा धमकी के बाद एहतियातन अधिवक्ताओं और न्यायालय में न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया और सभी को बाहर ही रोक दिया गया। इससे न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ। इसे लेकर अधिवक्ताओं में खासा नाराजगी देखने को मिली। वकीलों का कहना है कि लगातार धमकियां मिल रही हैं लेकिन पूर्व मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या जांच रिपोर्ट नहीं दी गई है।फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सच्चाई की जांच में जुटी है
बाइट — वीरेश मिश्रा जिला विधिक संघ अध्यक्ष भागलपुर
बाइट — अंजनी दुबे सचिव जिला विधिक संघ भागलपुर
बाइट — विनोद कुमार यादव सिविल कोर्ट वकील भागलपुर
बाइट — महावीर तिवारी एडवोकेट सिविल कोर्ट भागलपुर
