बारात में फायरिंग से 12 वर्षीय सनी कुमार घायल, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

 

रिपोर्ट — अमित कुमार भागलपुर /बिहार ।

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगवारा गांव में एक बारात के दौरान हुई फायरिंग में 12 वर्षीय सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल सनी कुमार, पिता तनिक लाल यादव,बगवारा थाना लोदीपुर का निवासी है घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगवारा गांव से एक बारात गोराडीह की ओर जा रही थी इसी दौरान सनी कुमार बारात देखने के लिए अपने घर से बाहर निकला था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात के दौरान कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी इसी क्रम में चली गोली सनी कुमार के दोनों पैरों में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया क्लीनिक संचालक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मायागंज (मायागंज अस्पताल) रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।वहीं, घायल बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति इंद्रदेव कुमार है, जो जीछो बाईपास में गार्ड का काम करता है। परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है

बाइट — तनिक लाल यादव परिजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!