टेढ़ागाछ पुलिस ने 72 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

मोहम्मद मुजाहिर टेढ़ागाछ, किशनगंज

किशनगंज (टेढ़ागाछ)। टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे की गई, जब थाना अध्यक्ष इजहार आलम को गुप्त सूचना मिली कि भोरहा गांव स्थित एक घर में भारी मात्रा में शराब रखी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भोरहा गांव पहुंचकर संबंधित घर में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार की शराब बरामद की, जिनमें 150 बोतल नेपाली शराब, 45 लीटर फाइटर विदेशी शराब, और 90 बोतल (27 लीटर) रेशम लीची देशी शराब शामिल थीं। कुल मिलाकर 72 लीटर शराब जब्त की गई।

पुलिस ने मौके से घर के मालिक एहसान आलम (पिता- नईम), निवासी ग्राम पंचायत भोरहा, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज को गिरफ्तार कर लिया।

इस छापेमारी में थाना अध्यक्ष इजहार आलम, पुलिस अधिकारी मनीषा कुमारी सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और पुलिस तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी रखे हुए है।

आगे की जानकारी और अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!