अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंतर जिला खो – खो खेल का मुंगेर में आयोजन हुए
रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।
बालिका वर्ग में मुंगेर जिला की टीम शेखपुरा को हराकर चैंपियन बनीं
वहीं बालक वर्ग में शेखपुरा जिला की टीम मुंगेर को टीम चैंपियन बनीं
स्पोर्ट्स के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का है , हमारा मुख्य उद्देश्य – हरिमोहन सिंह
राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर लगातार विभिन्न खेलों में प्रदेश का नाम रौशन कर चुकी हैं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए
अंतर जिला खो – खो चैंपियनशिप -2026 का आयोजन इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में सुबह 10 बजे से जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, मुंगेर जिला खो – खो संघ , आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रशासन से शिक्षा विभाग के एपीओ संजय कुमार सिंह , मुंगेर नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी , डिप्टी मेयर खालिद हुसैन , विशिष्ट अतिथि के रूप में डेंटिस्ट डॉक्टर विकास कुमार , कोतवाली थाना में एएसआई रवि कुमार उपस्थित होकर विभिन्न जिलों से आए हुए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किए। मंच का संचालन मुंगेर जिला खो – खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह (फाउंडर आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसमें मुंगेर के साथ ही साथ शेखपुरा , खगड़िया , दरभंगा जिले के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के खिलाड़ी ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में मुंगेर जिला की टीम ने शेखपुरा को चार प्वाइंट से हराकर विजेता बनीं वहीं बालक वर्ग में शेखपुरा की टीम ने मुंगेर जिले की टीम को 12 प्वाइंट से हटाकर विजेता बनीं। विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल , ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
