यूनियन बैंक द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महापौर महोदया डॉ. वसुंधरा लाल ने महिला कर्मियों को दिए स्वास्थ्य मंत्र।

यूनियन बैंक द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महापौर महोदया डॉ. वसुंधरा लाल ने महिला कर्मियों को दिए स्वास्थ्य मंत्र

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर द्वारा महिला कर्मियों एवं महिला ग्राहकों हेतु आयोजित ‘स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीया महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने किया।

इस अवसर पर महापौर ने न केवल एक प्रशासनिक प्रमुख के रूप में, बल्कि एक वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में भी महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और दैनिक जीवन में उनके निराकरण हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। डॉ. लाल ने कहा, “एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज का आधार होती है। कार्यस्थल के तनाव के बीच खुद के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।”

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला कर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें नियमित चेकअप व संतुलित जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित बैंक की अन्य महिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!