मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा का है, जहां 45 वर्षीय चंदन नट की संदिग्ध हालात में मौत
बिलासपुर – पचपेड़ी थाना अंतर्गत
जोंधरा
ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति की खून से लतपथ से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि चंदन नट रोज की तरह मंगलवार शाम भिक्षा मांगकर घर लौटा था। घर आने के बाद उसने अपने बड़े भाई समारू नट के साथ बैठ कर अपना दिनचर्या की बात करते हुए समय बिताया और फिर अपने कमरे में चला गया बताया जा रहा था।
शाम करीब 7 बजे, जब उसकी बहू पूजा कमरे की ओर गई, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। चंदन नट खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्राथमिक जांच में मृतक के गले पर धारदार हथियार से गहरे कटे हुए के निशान मिले हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो गया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना के वक्त घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे थे, क्या किसी को मौत की चीख की आवाज कैसे नहीं पता चला क्या है माजरा यह गंभीर चिंताजनक मामला का विषय हैं ?
रात अधिक होने के कारण शव को मौके पर ही सुरक्षित रखा गया, वहीं बुधवार सुबह फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में बारीकी से जांच की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल यह मामला पूरी तरह रहस्य बना हुआ है—क्या यह आत्महत्या है या फिर हत्या? इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा।
बिलासपुर से…
रिपोर्टर -महेंद्र सिंह राय
