समृद्धि यात्रा में CM नीतीश कुमार का भागलपुर दौरा, 441 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात,जीविका के लिए 333 करोड़ का चेक वितरण

समृद्धि यात्रा में CM नीतीश कुमार का भागलपुर दौरा, 441 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात,जीविका के लिए 333 करोड़ का चेक वितरण

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड स्थित बैजानी गांव पहुंचे जहां उन्होंने कई विकास योजनाओं की सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 170.61 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि 270.70 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस तरह जिले को कुल मिलाकर 441 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लाभ मिला
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर समृद्धि यात्रा से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए जीविका समूहों को 333 करोड़ रुपये का चेक भी वितरित किया। कार्यक्रम के बाद समीक्षा भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के तहत चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तार से डीएम ने जानकारी दी।
इस अवसर पर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!