ठाकुरगंज की बेटी सना परवीन को बिहार टॉपर वेरिफिकेशन के लिए बुलावा, गांव में खुशी की लहर

ठाकुरगंज की बेटी सना परवीन को बिहार टॉपर वेरिफिकेशन के लिए बुलावा, गांव में खुशी की लहर

ठाकुरगंज (किशनगंज): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के विभिन्न संकायों के टॉपर्स का वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में आर्ट्स संकाय में ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पटेसरी पंचायत की छात्रा सना परवीन का नाम बिहार टॉपर वेरिफिकेशन सूची में शामिल किया गया है।

सना परवीन को वेरिफिकेशन के लिए पटना बुलाया गया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। सना परवीन पटेसरी गांव के काजी बस्ती निवासी मरहूम इसराइल साहब की पुत्री हैं और मास्टर नईम साहब की भतीजी हैं।

परिजनों और ग्रामीणों ने सना परवीन की इस सफलता पर गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सना की मेहनत और लगन ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बिहार बोर्ड द्वारा टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से परिणाम और रैंकिंग की घोषणा की जाएगी। फिलहाल सना परवीन के चयन से ठाकुरगंज क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!