भागलपुर के प्राचीन रानीतलाव के चैती दुर्गा मंदिर से निकला भव्य कलश शोभा यात्रा ।

भागलपुर के प्राचीन रानीतलाव के चैती दुर्गा मंदिर से निकला भव्य कलश शोभा यात्रा ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर जिले के बरारी पंचायत स्थित प्राचीन रानीतलाव के चैती दुर्गा मंदिर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश भरने बाबूपुर गंगा घाट पहुंचे वहीं बरारी पंचायत के मुखिया जय करण पासवान ने बताया कि सभी श्रद्धालु ने वहीं घाट किनारे गंगा स्नान कर ब्राह्मण पंडितों से वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा संकल्प लेते हुए कलश भरा और पुनः बड़ी शुद्धता से माँ चैती दुर्गा मंदिर बड़े धूम धाम से श्रद्धा और उल्लास के साथ पहुंचे।इस समारोह का आयोजन किया गया…श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम यहाँ देखने को मिला । वैदिक मंत्रोच्चारण, भव्य कलश यात्रा, और चैती नवरात्र की अनुष्ठान ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
या यूँ कहे आज भागलपुर की पावन धरती पर एक ऐतिहासिक और दिव्य क्षण आया है। दस महाविद्याओं में से एक, माँ आदि शक्ति चैती दुर्गा की भव्य पूजा कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम आज काफी उल्लास के साथ किया गया।देखभाल हेतु जीरोमाइल की गस्ती गाड़ी इस यात्रा में शामिल हैं।
आज से यह पूजा देश दुनिया के लिए ऊर्जा का केंद्र बन गया। इस मंदिर में स्थापित माँ चैती दुर्गा की प्रतिमा भक्तों को ज्ञान, मोक्ष और हर बाधा से मुक्ति का मार्ग दिखाएगी।क्योंकि यह पूजा हमारे हिन्दू पंचांग में सनातनी हिंदुओं की नववर्ष की शुरुआत होती है और इस माह में ही हमारे यहां रोजा – रमजान की पर्व भी मनाई जा रही ऐसा कहें कि यह गंगा जमुना तहजीब की मिलन इस माह में ही देखने को मिलता है।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया की यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मां चैती दुर्गा की पूजा हमारे बरारी पंचायत के ग्रामीण काफी उत्साह पूर्वक करते हैं । यह मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक केंद्र सा बन गया है…. आपको बतादे की इससे पहले आज भव्य कलश शोभा यात्रा काफी साज सज्जा के साथ निकाली गई…. काफ़ी संख्या में इसमें महिला एवं युवतियों ने हिस्सा लिया…..
बरारी पंचायत बाबूपुर घाट के मेला सदस्य – सुमित कुमार, गोपाल कुमार,राजन कुमार,रंजन कुमार,एवं समस्त बरारी पंचायत के ग्रामीण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!