केवटाडीह टांगर में चैत नवरात्रि , काली माता मंदिर में जवा बोया गया और द्वीपज्योत जलाया गया।

केवटाडीह टांगर में चैत नवरात्रि , काली माता मंदिर में जवा बोया गया और द्वीपज्योत जलाया गया।

पचपेड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर में चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम मुख्या ब्लाक अध्यक्ष भोला राम साहू एवं पंच उपसरपंच ग्रामीणों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। गांव के प्रमुख काली देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मनोकामना जवा ज्योत प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सभी ग्रामवासियों ने दीपजवा बिरहुल बोया गए, जिससे पूरा माता चौरा परिसर भक्तिमय रोशनी से जगमगा उठा। वहीं मां काली मंदिर में ज्योत जलाए गए, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं।
इसी क्रम में लगुरवा महावीर का भी पूजा किया गया मंदिर में मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किए गए। पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों में भक्तों की लगातार भीड़ उमड़ती रही और वातावरण जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिससे गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

रिपोर्टर -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!