मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष को सौंपी पंचायत बूथ वार्ड सदस्यों की सूची

​मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष को सौंपी पंचायत बूथ वार्ड सदस्यों की सूची

​मस्तूरी- बिलासपुर: मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन विस्तार और मजबूती के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोलाराम साहू और मस्तूरी ब्लॉक सृजन संगठन प्रभारी गौरव दुबे द्वारा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली पंचायतों, बूथों और वार्डों के सदस्यों की विस्तृत सूची तैयार की गई।
​यह सूची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री जी को आधिकारिक रूप से सौंपी गई। इस दौरान संगठन की मजबूती और आने वाली कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा हुई। सदस्यों की इस सूची के माध्यम से पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

संवाददाता- महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!