रिपोर्टर:-रंजन कुमार
शेखपुरा जिले के बाऊ घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला गांव के समीप गंगा स्नान के लिए जा रही एक सवारी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल घाटकोसुम्भा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर कर दिया गया।घटना के संबंध में घायल नगीना साव ने बताया कि उनकी मां के क्रियाकर्म के बाद परिवार के सदस्य गंगा स्नान के लिए बड़हिया जा रहे थे। इसी दौरान कोयल गांव के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इस हादसे में नगीना साव, सुनील साव, राधा कुमारी, अनिल साव, पूनम कुमारी, कदम देवी, दिनेश साव, फुला देवी समेत अन्य लोग घायल हो गए। वहीं घायल महिला फुला देवी ने बताया कि वाहन का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई
