भागलपुर में 25 दिसंबर से होगा बिहार डोमिनेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 का आगाज, विजेता टीम को मिलेंगे 3 लाख रुपये, 24 टीमें लेंगी हिस्सा

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

ग्रो करो निःशुल्क शिक्षा के अपार सफलता के बाद ग्रो करो के द्वारा युवाओं के लिए एक अच्छी पहल की शुरुआत की गई बिहार डोमिनेंस क्रिकेट सीजन वन क्रिकेट टूर्नामेंट प्रेजेंटेड बाय ग्रो करो का आगाज 25 दिसंबर को भागलपुर में होगा. सात दिनों तक यह टूर्नामेंट होगा, जिसका फाइनल 31 दिसंबर को होगा. शीघ्र ही जगह निर्धारित किया जायेगा. उक्त जानकारी ग्रो करो के निदेशक प्रशात कुमार ने गुरुवार को लाजपत पार्क समीप एक निजी परिसर में पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट युवाओं के अंदर एक जोस उत्पन्न कर खेल के प्रति और ज्यादा अवसर प्रदान करेगा पूरे सीजन में बड़े-बड़े पुरस्कार की भी घोषणा निदेशक प्रशांत कुमार जी ने दी डोमिनैन्स कप के सचिव मनीष दास ने कहा कि इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गयी. आकाश, आनंद, सौरभ श्रीवास्तव, समार्जिन आदित्य, कुणाल पियूष कोर कमेटी में शामिल हैं. इस टूर्नामेंट में 24 टीम भाग लेगी. विनर को तीन लाख, रनर टीम को डेढ़ लाख, सेकेंड रनर को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे. साथ ही मैन ऑफ द सीरिज को बाइक मैन ऑफ द मैच को एलइडी टीवी दिये जायेंगे. इस टूर्नामेंट को लेकर गुरुवार को खिलाड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया गया, जो एक इवेंट नहीं बल्कि बिहार के स्पोर्टिंग इकोसिस्टम में एक नए युग की शुरुआत है. जिया ऐसी विचारधारा को जीवित करने के लिए आए हैं, जो देना चाहती है बिहार के क्रिकेटिंग टैलेंट को एक बड़ा मंच
प्रयास प्रभाव और परिणाम के संगम से उत्पन्न होती है. आत्मनिर्भरता की एक ऐसी कहानी जो टेनिस क्रिकेट को एक नए आयाम पर ले जाने को है. इस दौरान स्टेट व नेशनल लेवल के क्रिकेट टूर्नामेंट में कांमेंटेटर सुधांशु कुमार का भी स्वागत किया गया.
इस कार्यक्रम में प्रशांत कुमार , मनीष दास, सुमित कुमार, अमित कुमार, प्रिंस कुमार, दमन सिंह, कुमार अभिषेक, आकाश, राजू खान ,सागर कुमार के साथ शहर के दर्जनों क्रिकेटर शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!