बुद्धचक थानान्तर्गत दो अपराधकर्मी गिरफ्तार*पकड़े गए 1.400 किलोग्राम गांजा

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

बुद्धचक थानान्तर्गत दो अपराधकर्मी गिरफ्तार*पकड़े गए 1.400 किलोग्राम गांजा

ऐंकर -भागलपुर
वरीय पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बुद्धचक थानान्तर्गत ग्राम-गोघटा में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है।उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02 भागलपुर एंव बुद्धचक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।उक्त गठित टीम के द्वारा बुद्धचक थानान्तर्गत ग्राम गोघटा से रघुनंदन राम उर्फ टुनटुन राम पिता-स्व० मोहन राम 02. कंकई देवी पत्ति-रघुनंदन राम उर्फ टुनटुन राम दोनों सा०-गोधटा थाना-बुद्धचक से 1.400 किलोग्राम गांजा के साथ इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बाइट — नवनीत कुमार डी एस पी लॉ इन ऑर्डर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!