राष्ट्रीय ध्वज दिवस के अवसर पर बच्चो ने कहा आन बान शान हमारा तिरंगा
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में तिरंगे की शान में कई गतिविधि आयोजित कर तिरंगे के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया । इस अवसर पर बच्चियों ने मानव पिरामिड बनाकर तिरंगे की शान में विश्व विजय तिरंगा प्यारा सामूहिक गायन किया । कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के लिए गर्व, साहस और बलिदान का प्रतिक है । हम सभी का संवैधानिक कर्तव्य है की कभी भी भुल से भी इनकी शान में कमी नहीं होने देना है । इस कार्यक्रम वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका शाहिना खातून, प्रज्ञा , प्रतिमा मिश्रा , भारती कुमारी , फूल कुमारी , प्रीति कुमारी , नेहा कुमारी , पुष्पलता कुमारी , मीनाक्षी कुमारी शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार , कर्मी राजकिशोर सहित बाल संसद, यूथ क्लब के सदस्य तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
