ठाकुरगंज की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर युवा नेता गौरव गुप्ता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा मांग पत्र

ठाकुरगंज की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर युवा नेता गौरव गुप्ता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा मांग पत्र

ठाकुरगंज/किशनगंज। ठाकुरगंज नगर के भाजपा युवा नेता गौरव गुप्ता ने बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 53 की विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।

सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से ठाकुरगंज विधानसभा 53 के विधायक गोपाल अग्रवाल की सुरक्षा हेतु केंद्रीय बल उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही देश के अत्यंत संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र “चिकन नेक” की सुरक्षा को और मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

मांग पत्र में ठाकुरगंज क्षेत्र के शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य विकास को ध्यान में रखते हुए सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना तथा ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल रही। वहीं नगर की यातायात समस्या को दूर करने के उद्देश्य से ठाकुरगंज नगर में रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण की आवश्यकता पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया गया।

इसके अतिरिक्त जीविका दीदियों की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग भी रखी गई, ताकि संबंधित महिलाओं को आर्थिक राहत मिल सके।

इस अवसर पर गौरव गुप्ता ने “चिकन नेक” के संरक्षक श्री ताराचंद धनुका जी की जीवनी पर आधारित पुस्तक भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को स्मृति स्वरूप भेंट की।

गौरव गुप्ता ने कहा कि ठाकुरगंज क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग कर रही है और सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!