5 लाख रुपये मांगना पड़ा भारी

5 लाख रुपये मांगना पड़ा भारी।

दोस्त ने किन्नर सुनील उर्फ गनिया देवी को जहर देकर मार डाला

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।

भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र में दोस्ती, भरोसा और पैसों के लेन-देन से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां अपने ही दोस्त को उधार दिए गए पैसे वापस मांगना एक किन्नर के लिए जानलेवा साबित हो गया
घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के खुलनी गांव की है मृतक की पहचान सुनील मंडल के रूप में हुई है जो किन्नर समुदाय में शामिल होने के बाद गनिया देवी के नाम से जाना जाता था बताया जा रहा है कि सुनील ने अपने दोस्त प्रदीप यादव को घर बनाने के लिए करीब पांच लाख रुपये कर्ज दिए थे परिजनों के अनुसार जब सुनील ने प्रदीप यादव से अपना पैसा वापस मांगा तो उसने साजिश के तहत खाने में जहर मिलाकर सुनील को खिला दिया आरोप यह भी है कि आरोपी ने सुनील के गले से सोने की चेन भी छीन ली जहर देने के बाद प्रदीप सुनील को उसके घर छोड़कर फरार हो गया घर पहुंचने के बाद सुनील ने खुद अपने परिजनों को बताया कि उसे प्रदीप यादव ने जहर खिलाया है इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

बाइट — अनिल मंडल परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!