जगदीशपुर प्रखंड के खिरीबांध पंचायत में लेखापाल-सह-आईटी सहायक को हटाने की मांग, ग्रामीणों ने जताया विरोध; जल्द कार्रवाई की उठी मांग

जगदीशपुर प्रखंड के खिरीबांध पंचायत में लेखापाल-सह-आईटी सहायक को हटाने की मांग, ग्रामीणों ने जताया विरोध; जल्द कार्रवाई की उठी मांग

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर: जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत खिरीबांध ग्राम पंचायत में कार्यरत लेखापाल-सह-आईटी सहायक श्रीमती शबनम कुमारी को हटाने की मांग को लेकर पंचायत स्तर पर विरोध तेज हो गया है। इस संबंध में पंचायत की ओर से जिला पदाधिकारी, भागलपुर को एक आवेदन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित कर्मी पिछले करीब 9–10 वर्षों से पंचायत में पदस्थापित हैं और उनके कार्यों के कारण पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंचायत के महत्वपूर्ण अभिलेख एवं रजिस्टर कार्यालय के बजाय निजी आवास पर रखने, कार्यों में अनावश्यक विलंब करने तथा मनमाने ढंग से कार्य करने जैसी शिकायतें सामने आई हैं। साथ ही, कार्य के बदले कमीशन मांगने का भी आरोप लगाया गया है आवेदन में यह भी कहा गया है कि संबंधित कर्मी के पति भी उसी पंचायत में ग्रामीण आवास सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जिससे पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
इधर, इस मामले को लेकर जनता ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के विकास कार्यों में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
हालांकि, यह सभी आरोप आवेदन में लगाए गए हैं। संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है। प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!