जिलाधिकारी ने अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, महेशबथना का किया निरीक्षण

 

किशनगंज:-श्री नवीन कुमार,जिला पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, महेशबथना, किशनगंज का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में विद्यालय परिसर में ही विद्यालय संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान विद्यालय के सुचारू संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं की आवासीय एवं मूलभूत सुविधाओं, आधारभूत संरचना तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।
उन्होंने स्वयं छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली ।
छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने प्रोत्साहित किया ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, सहायक अभियंता, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मीगण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!