कटिहार के रौतारा पुलिस की मानवीय पहल

 

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

भटके दो मासूमों को सकुशल परिजनों से मिलाया

कटिहार | रौतारा थाना

रौतारा पुलिस ने गश्ती के दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम रविन कुमार और संजीत कुमार बताया, जो रास्ता भटक गए थे।

थाना प्रभारी लालसार बिन्द की तत्परता से तुरंत परिजनों से संपर्क किया गया।
परिजन थाना पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया के बाद बच्चों को सौंप दिया गया।

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं।
लोगों ने रौतारा पुलिस की इस संवेदनशील पहल की जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!