डेस्क बिहार भागलपुर
21-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर में जुए के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी गिरफ्तार,6260 रुपये नकद, 5 मोबाइल और 3 ताश की गड्डियां बरामद*l
भागलपुर में अवैध जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के मिराचक गोपालपुर और नवटोलिया में छापेमारी कर पुलिस ने जुआ खेलने और इसका आयोजन करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 6260 रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन और ताश की 3 गड्डियां भी बरामद की गई हैं मिली जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर को औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के इन इलाकों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं और इसका आयोजन भी किया जा रहा है।सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 और औद्योगिक प्रक्षेत्र थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने छापेमारी कर मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया और जुए में इस्तेमाल की जा रही नकदी, मोबाइल फोन तथा ताश की गड्डियां जब्त कीं
