टेढ़ागाछ थाने में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

टेढ़ागाछ थाने में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

किशनगंज से मोहम्मद मुजाहीर की रिपोर्ट

टेढ़ागाछ थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने की। इस दौरान अंचल अधिकारी शशि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवीगण उपस्थित रहे।

बैठक में मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं निगरानी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे गणमान्य लोग, सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।

प्रशासन ने सभी लोगों से मोहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!