नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 में शामिल एवं 15,000 (पंद्रह हजार) रूपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार…

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 में शामिल एवं 15,000 (पंद्रह हजार) रूपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार…

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

नवगछिया पुलिस जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल, 15,000 का इनामी एवं एससी/एसटी कांड में वांछित फरार अभियुक्त मो० ताजीम पे-मो० शौकत सा०-जमुनियां थाना-परबत्ता जिला-भागलपुर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी एवं निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक-05.07.26 को तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त 1. मो० ताजीम को हाई लेवल जहान्वी चौक, के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध परबत्ता थाना कांड संख्या-152/24 में माननीय न्यायालय द्वारा इश्तिहार निर्गत था। गिरफ्तारीः- 1. मो० ताजीम पे-मो० शौकत सा०-जमुनियां थाना-परबत्ता जिला-भागलपुर गिरफ्तार अभियुक्त मो० ताजिम को अपराधिक इतिहासः- 1. परबत्ता थाना कांड संख्या-106/20 धारा-379/411 भा०द०वि० अरोप पत्रित। 2. परबत्ता थाना कांड संख्या-76/20 धारा-392 भा०द०वि० अरोप पत्रित । 3. परबत्ता थाना कांड संख्या-21/21 धारा-392 भा०द०वि० अरोप पत्रित । 4. परबत्ता थाना कांड संख्या-112/22 धारा-392 भा०द०वि० अरोप पत्रित । दिनांक-24.06.26 को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया कि इनकी विवाहिता पुत्री दिनांक-20.06.26 को अपने बेटे को स्कुल पहुँचाने चली गई। जो लौटकर वापस नहीं आई। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या-250/26 दिनांक-24.06.2026, धारा-137 (2)/140 (3)/351 (2) बी०एन०एस० दर्ज कर कांड अनुसंधान के क्रम में कांड की अपहृता को दिनांक-04.06.26 को बरामद किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। दिनांक-02.07.26 को वादी बागेश्वर यादव द्वारा आवेदन दिया गया कि इनक सात वर्षीय पुत्र दिनांक-01. 07.26 को घर से कही चला गया। जो लौटकर वापस नहीं आया। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या-261/26 दिनांक-02.07.2026 धारा-137 (2)/140 (3) बी०एन०एस० दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड क अपहृत को दिनांक-04.06.26 को बरामद किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। नवगछिया थाना कांड संख्या-264/26 दिनांक-04.07.2026, धारा-37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० 2018 के प्रा० अभियुक्त 1. डोमन महतो पे० खोपड़ी महतो 2. राहुल महतो पे० लालु महतो दोनों सा०-नोनियापट्टी थाना-नवगछिया जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!