राजद का धरना प्रदर्शन- मात्र एक दिखावा और राजनीतिक ड्रामा ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर जिला अंतर्गत हाल में ही राजद द्वारा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पूरे बिहार में किए गए धरना प्रदर्शन पर भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता इसे आरजेडी का मात्र एक दिखावा और राजनीतिक ड्रामा कर दिया है। भाजपा नेता का कहना है कि आरजेडी इन मुद्दों पर राजनीति करने की बजाय अपने 15 साल के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद केवल अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए ऐसा प्रदर्शन कर राजनीतिक ड्रामा कर रही है। सत्ता की कुर्सी को जर्सी गाय समझकर दुहने वालों में,सत्ता से दूर रहने की छटपटाहट कितनी है,यह धरना प्रदर्शन से ही समझा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा – केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार रोजगार सृजन, निवेश और महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। बिहार में अब कानून का राज है।
