बहादुरगंज में सुरजापुरी मुस्लिम बिरादरी को OBC में शामिल करने की मांग, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बहादुरगंज में सुरजापुरी मुस्लिम बिरादरी को OBC में शामिल करने की मांग, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बहादुरगंज, किशनगंज। सुरजापुरी डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले बहादुरगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरजापुरी मुस्लिम बिरादरी को केंद्र सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण सूची में शामिल करने तथा AMU, किशनगंज शाखा को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

बैठक में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक कमेटी के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही बिहार सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष समुदाय की विभिन्न मांगों को प्रभावी ढंग से रखने के लिए आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

संगठन  के लोगो ने कहा कि सुरजापुरी मुस्लिम बिरादरी के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए आरक्षण एवं उच्च शिक्षा संस्थानों की बेहतर व्यवस्था आवश्यक है। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और समुदाय की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में विभिन्न प्रखंडों से जुड़े संगठन के पदाधिकारियों के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने संगठन के विस्तार और समुदाय के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!