कटिहार: सिसिया में खुला नया डिग्री कॉलेज, ग्रामीण छात्रों को मिली बड़ी सौगात संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार कोढ़ा प्रखंड के सिसिया गांव में नए डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब तक उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करने को मजबूर छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नए कॉलेज का संचालन उच्च माध्यमिक विद्यालय सिसिया परिसर से किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय के कुल 10 कमरों का आवंटन किया गया है, जो जिले के अन्य नवस्थापित कॉलेजों की तुलना में बेहतर व्यवस्था मानी जा रही है। पर्याप्त कक्षाओं की उपलब्धता से छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ. चंद्रशेखर कुमार मिश्रा की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। कॉलेज खुलने से सिसिया, महिनाथपुर, बासगाढ़ा समेत आसपास के कई गांवों के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर छात्राओं के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी, जिन्हें दूर के कॉलेजों में पढ़ाई के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब वे सुरक्षित माहौल में अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के सामाजिक और शैक्षणिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

कटिहार:महानंदा चेक पोस्ट पर 200 ग्राम स्मैक जब्त: पुलिस ने एक युवक को बाइक समेत गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा चेक पोस्ट के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 200 ग्राम स्मैक और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के लक्ष्मणनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर निवासी हनीफ शेख के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद महानंदा चेक पोस्ट के पास सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से करीब 200 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इस कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी शिखा कुमारी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थीं। वहीं, रोशना थाना प्रभारी मासूम कुमारी की निगरानी में जब्ती सूची तैयार की गई। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कटिहार में हवाई हमले से बचाव का प्रैक्टिस: 14 मई को 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल

कटिहार में हवाई हमले से बचाव का प्रैक्टिस: 14 मई को 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार कटिहार में हवाई हमले से […]

भागलपुर के समीक्षा भवन में विकास को लेकर बड़ी बैठक, डीएम नवल किशोर चौधरी ने तैयार किया जिले के भविष्य का रोडमैप।

भागलपुर के समीक्षा भवन में विकास को लेकर बड़ी बैठक, डीएम नवल किशोर चौधरी ने तैयार किया जिले के भविष्य का रोडमैप। संवाददाता शुभम कुमार […]

 भागलपुर के समीक्षा भवन में विकास को लेकर बड़ी बैठक, डीएम नवल किशोर चौधरी ने तैयार किया जिले के भविष्य का रोडमैप।

डेस्क/बिहार लोकेशन/भागलपुर रिपोर्टर/अमित कुमार 9798944840 भागलपुर के समीक्षा भवन में विकास को लेकर बड़ी बैठक, डीएम नवल किशोर चौधरी ने तैयार किया जिले के भविष्य […]

पचपेड़ी में व्यवहार न्यायालय खोलने की उठी मांग, व्यापारियों और ग्रामीणों ने बिलासपुर कलेक्टर को जनदर्शन मे दिया गया आवेदन

पचपेड़ी में व्यवहार न्यायालय खोलने की उठी मांग, व्यापारियों और ग्रामीणों ने बिलासपुर कलेक्टर को जनदर्शन मे दिया गया आवेदन बिलासपुर – बिलासपुर जिले के […]

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 180 किलो यूरिया खाद के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की फतेहपुर चौकी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी कर नेपाल ले […]

लोकेशन – भागलपुर रिपोर्ट – अमित कुमार 9798944840 अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) हर साल 12 मई को मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को मान्यता देने का अवसर है। तिथि: 12 मई (हर साल)।उद्देश्य: नर्सों की कड़ी मेहनत और उनके सेवा भाव को सम्मान देना।इतिहास: इसे पहली बार 1965 में अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद (ICN) द्वारा मनाया गया था।महत्व: यह दिन स्वास्थ्य प्रणालियों (Health Systems) में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है।2026 में, अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान को याद करने का एक विशेष अवसर है।वहीं मीणा कुमारी ने बताया कि सेवा करना मेरी उत्तरदायित्व है और हार्दिक भाव से सेवा करते आ रही हूं और आगे भी करते रहूंगी ग्रेड A के के नर्स गुड्डी नाजिया ने बताया कि मेरी काम मुझे आत्मसंतुष्टि देती है क्योंकि यहां पर हम सभी नर्सों की जिम्मेदारी बनती अपने रोगियों की अच्छे से देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है साथ ही भारती कुमारी ग्रेड A के सहयोगी नर्स ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस है इस दिवस को लेकर मैं अपने रोगियों की सेवा का कार्य करते आ रही हूं और करते रहूंगी ।

कटिहार में आपत्तिजनक हालत में देख नाबालिगों की शादी कराई: किशोर का आधा सिर मुंडवाया; DCPO बाेले-वीडियो की करा रहे जांच

कटिहार में आपत्तिजनक हालत में देख नाबालिगों की शादी कराई: किशोर का आधा सिर मुंडवाया; DCPO बाेले-वीडियो की करा रहे जांच संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार […]

कटिहार में बच्चों के विवाद में पिता की जान गई: बच्चों को शांत कराने पहुंचे थे, परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार कटिहार के बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के अरंडा खारी टोला गांव में बच्चों के मामूली विवाद में एक पिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना 3 मई को हुई थी मृतक की पहचान 52 वर्षीय मो. मुजम्मिल हक के रूप में हुई है, जो कटिहार रजिस्ट्री ऑफिस में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, यह घटना 3 मई को हुई थी, जब मृतक के पुत्र मुस्फिक का गांव के ही गुलाम रब्बानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बच्चों के बीच बढ़ते विवाद को शांत कराने के लिए मुजम्मिल हक मौके पर पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान गुलाम रब्बानी अपने परिवार के अन्य सदस्यों अरशद, तयूम, रुखसाना खातून और अख्तरी खातून के साथ मिलकर मुजम्मिल हक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी रोजी खातून के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों का दावा है कि मारपीट के दौरान मुजम्मिल हक का गला भी दबाया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज इस मामले में बलिया बैलोन थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी गांव लौट आया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज मृतक की पत्नी रोजी खातून सोमवार को परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जो भी आरोपी हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

error: Content is protected !!