जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर चुनाव 2026–28 : विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर चुनाव 2026–28 : विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के वर्ष 2026–28 के चुनाव के अंतर्गत आज भागलपुर कचहरी परिसर में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुक्ति प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी भोला कुमार मंडल तथा संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी जयप्रकाश यादव व्यास ने अपने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ विधिवत नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के अवसर पर कचहरी परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। नामांकन जुलूस में अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय के उत्साह और एकजुटता को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर प्रत्याशियों ने कहा कि अधिवक्ताओं का विश्वास एवं आशीर्वाद प्राप्त होने पर वे जिला विधिज्ञ संघ की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करने, अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं कल्याण के लिए प्रभावी पहल करने तथा संघ के समग्र विकास हेतु पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव में अपना बहुमूल्य समर्थन एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!