महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने आईएमए ‘स्वास्थ्य सप्ताह’ के कैंसर डिटेक्शन कैंप का किया शुभारंभ; समय पर जांच और जागरूकता पर दिया जोर।

महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने आईएमए ‘स्वास्थ्य सप्ताह’ के कैंसर डिटेक्शन कैंप का किया शुभारंभ; समय पर जांच और जागरूकता पर दिया जोर।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर: आज स्थानीय आईएमए (IMA) हॉल में ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’, भागलपुर शाखा द्वारा आयोजित ‘स्वास्थ्य सप्ताह 2025-26’ के अंतर्गत एक विशेष कैंसर डिटेक्शन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भागलपुर महापौर सह चिकित्सक डॉ. बसुंधरा लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और चिकित्सक समुदाय को संबोधित करते हुए महापौर महोदया डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा कि “कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी हथियार ‘जागरूकता’ और ‘समय पर जांच’ है। विशेषकर महिलाओं में ब्रेस्ट और ओवरी कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस तरह के शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।” उन्होंने समाज के हर वर्ग से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

अंत में उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य “Together for Health, Stand with Science” के संकल्प को चरितार्थ करना होना चाहिए , ताकि एक स्वस्थ और जागरूक भागलपुर का निर्माण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!