मानवाधिकार की टीम ने यातायात पुलिस उपाधीक्षक से किया मुलाकात

मानवाधिकार की टीम ने यातायात पुलिस उपाधीक्षक से किया मुलाकात

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर। आगामी 14 अप्रैल 2026 को जिले के व्यस्त चौराहे कचहरी चौक,मनाली चौक, खलीफाबाग चौक,जीरो माईल चौक, बाइपास चौक पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाने जा रही है, साथ ही सैकड़ों की संख्या में हेलमेट वितरण भी किया जाएगा।इस जागरूकता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर के यातायात पुलिस उपाधीक्षक श्री संजय कुमार सिंह जी शिरकत करेंगे। इसी बाबत आज संध्याकालीन बेला में संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें आमंत्रित किया। मौके पर संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह, मीडिया प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री रवि कुमार और युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आनंद कश्यप जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!