कर्पूरी सभागार, प्रदेश जदयू कार्यालय, पटना में जदयू नेता श्री निशांत कुमार जी की गरिमामई उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आज दिनांक 19.04.2026 को कर्पूरी सभागार, प्रदेश जदयू कार्यालय, पटना में जदयू नेता श्री निशांत कुमार जी की गरिमामई उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

इस बैठक में भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों ने जदयू जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में भाग लिया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने अंग-वस्त्र तथा भागलपुर की लोक चित्रकला ‘मंजूषा पेंटिंग’ देकर निशांत कुमार जी का सम्मान किये।

जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने पर गहन चर्चा की गई।
महानगर जिलाध्यक्ष संजय शाह ने कहा कि बैठक में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि श्री निशांत कुमार जी ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकें और जनसंपर्क अभियान संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

प्रखंड अध्यक्षगण रवि शंकर सिन्हा पीरपैंती , शाहबाज आलम मुन्ना कहलगांव , किशोर कुमार गोराडीह, बृजेश सिंह सबौर ,गुरुदेव मंडल जगदीशपुर, विनय कुमार शाहकुंड ,सदानंद कुमार सुल्तानगंज , मनीष कुमार सुल्तानगंज नगर ने बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!