कटिहार में गृह रक्षा वाहिनी संघ चुनाव संपन्न: सुभाष मंडल सचिव चुने गए, रणजीत सिंह अध्यक्ष

कटिहार में गृह रक्षा वाहिनी संघ चुनाव संपन्न: सुभाष मंडल सचिव चुने गए, रणजीत सिंह अध्यक्ष

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, जिला शाखा कटिहार की कार्यकारिणी के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। चुनाव परिणाम में रणजीत कुमार सिंह पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए, जबकि सुभाष कुमार मंडल सचिव पद पर निर्वाचित हुए।

मतदान 24 अप्रैल को हुआ था, जिसके बाद 25 अप्रैल को मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित किए गए। चुनाव पर्यवेक्षक देशबंधु ‘आजाद’ ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

अध्यक्ष पद पर रणजीत की बड़ी जीत

अध्यक्ष पद के लिए रणजीत कुमार सिंह ने ‘कुर्सी छाप’ चुनाव चिन्ह पर 562 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार को ‘मोतियों का माला’ चिन्ह पर 260 वोट मिले। इस पद पर 3 मत रद्द हुए।

सचिव पद पर सुभाष कुमार मंडल ने ‘कप प्लेट’ चिन्ह से 598 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी रौकी दत्त पाठक को 19 और अभिषेक कुमार को 199 वोट मिले। इस पद पर 12 मत रद्द हुए।

अन्य पदों पर भी घोषित हुए विजेता

उपाध्यक्ष पद पर प्रिय रंजन सिन्हा (335 मत) और सुचित कुमार सिंह (298 मत) विजयी रहे। संगठन सचिव पद पर श्याम लाल मंडल, विरेन्द्र कुमार शर्मा, राज कुमार चौधरी और बिमल कुमार ने जीत दर्ज की।

कड़ी सुरक्षा में हुआ मतदान

मतदान प्रक्रिया जिला समादेष्टा की निगरानी में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई। 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय परिसर में गुप्त मतदान कराया गया।

मतगणना 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम 5:30 बजे तक चली। चुनाव परिणाम की आधिकारिक सूचना जिला पदाधिकारी कटिहार को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!