भागलपुर में बारात से लौट रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक-खलासी मौके से फरा
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर बाईपास के समीप बारात से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर आ रही थी। तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बस डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
घटना के तुरंत बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद नाथनगर थाना को सूचना दी गई सूचना पाकर नाथनगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बस के मालिक और चालक की पहचान में जुटी है।
