एग्रीस्टैक में कटिहार DM आशुतोष द्विवेदी सम्मानित: बिहार में पहला स्थान लाने पर मिला प्रशस्ति पत्र, 1.50 लाख रुपए का चेक

एग्रीस्टैक में कटिहार DM आशुतोष द्विवेदी सम्मानित: बिहार में पहला स्थान लाने पर मिला प्रशस्ति पत्र, 1.50 लाख रुपए का चेक

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार के DM आशुतोष द्विवेदी को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टैक परियोजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य सरकार ने सम्मानित किया है। उन्हें गुरुवार को पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रशस्ति पत्र और 1.50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया।
कृषि मंत्री ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डीएम आशुतोष द्विवेदी को यह सम्मान प्रदान किया।
डिजिटल डेटाबेस तैयार करने में कटिहार फर्स्ट
इस अवसर पर कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव, निदेशक कृषि और एग्रीस्टैक के नोडल पदाधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री ने बताया कि कटिहार जिले ने एग्रीस्टैक के तहत किसानों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने में बिहार में पहला स्थान हासिल किया है, जो अन्य जिलों के लिए एक मिसाल है।
एग्रीस्टैक परियोजना को ‘किसानों का आधार’ भी कहा जाता है। इसके तहत प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी बनाई जाती है, जिसमें उनकी जमीन, फसल, मिट्टी की सेहत और सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित जानकारी को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया जाता है।
इसका मुख्य उद्देश्य पीएम-किसान, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद जैसी योजनाओं में पारदर्शिता लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!