पोठिया में मौलाना तौसीफ़ रजा को इंसाफ दिलाने के लिए निकला विशाल कैंडल मार्च, हजारों लोग हुए शामिल

पोठिया (किशनगंज),

पोठिया प्रखंड में मौलाना तौसीफ़ रजा को इंसाफ दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय युवाओं के नेतृत्व में तैयबपुर बाज़ार से चिचुआबारी चौक तक एक विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

इस कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज़ बुलंद की। प्रतिभागियों ने एकजुट होकर प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मार्च में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, बड़ी संख्या में युवा और उलेमाओं की टीम मौजूद रही। सभी ने एक स्वर में न्याय, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

मार्च के दौरान लोगों ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।

कैंडल मार्च पूरे रास्ते शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और  चिचुआबारी चौक पर लोगों ने न्याय के समर्थन में अपनी एकजुटता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!