भागलपुर जिले का स्थापना दिवस पर
, दीपोत्सव एवं संगोष्ठी का आयोजन
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
नागरिक विकास समिति (सामाजिक संस्था) द्वारा भागलपुर जिले के 253 वा स्थापना दिवस के अवसर पर तिलका मांझी चौक पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस अवसर पर नागरिक विकास समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन से भागलपुर जिले का गौरव गान बनाए जाने की मांग की l
संस्था के सचिव सत्य नारायण प्रसाद ने कहा कि हम सभी आजाद भारत में जन्म लिए, और 253 वl भागलपुर जिले का स्थापना दिवस ( जन्मदिन) मना रहे हैं l
उन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेने के लिए यहां के इतिहासकार एवं जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी को बधाई दी l दीपोत्सव कार्यक्रम एवं स्थापना दिवस पर संगोष्ठी में डॉ वसुंधरा लाल, महापौर भागलपुर नगर निगम, डॉक्टर सलाउद्दीन अहसन, उपमहापौर नगर निगम, नागरिक विकास दक्षिणी क्षेत्र की अध्यक्ष कृष्णा शाह, संस्था के संरक्षक डॉ आर ,के ,सिन्हा, डॉक्टर अर्चना शाह, संतोष कुमार, जसविंदर सिंह ,सुमित कुमार, स्नेहा शाह, स्नेहा कृष्णा,आयांश बंटी कुमार के अलावा कई सदस्य एवं गणमान्य नागरिको ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया l
वक्ताओं ने कहा कि अब भागलपुर में विकास के लिए माहौल बन गया है l वर्तमान सरकार का भागलपुर के विकास के लिए पूरा-पूरा ध्यान है l
