NBW वारंट में फरार वारंटी मो. फिरोज गिरफ्तार, पुलिस कर रही अग्रिम कार्रवाई
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट CA-777/2012 के मामले में फरार चल रहे वारंटी मो. फिरोज को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार वारंटी मो. फिरोज, पिता मेहंदी, ग्राम मूसापुर, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी, जिसके बाद सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने में सफलता हासिल हुई।
फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है।
इस कार्रवाई को लेकर पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल के लिए इतनी ही खबर,
