कटिहार में कुर्की वारंट पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की संपत्ति
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोढ़ा थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालय के आदेश पर कुर्की वारंट के तहत सख्त कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय यादव, पिता–नंदू यादव, निवासी नयाटोला जुराबगंज, थाना–कोढ़ा, जिला–कटिहार के विरुद्ध निर्गत कुर्की वारंट के आलोक में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम दलबल के साथ उनके आवास पर पहुंची।
कार्रवाई के दौरान गवाहों की मौजूदगी में विधिवत कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान वारंटी के परिजनों को न्यायालय के आदेश की पूरी जानकारी दी गई और घर में उपलब्ध चल एवं अचल संपत्तियों का सत्यापन किया गया।
इसके बाद नियमों का पालन करते हुए संबंधित सामानों को जब्त कर लिया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
पुलिस ने कुर्क किए गए सामानों को सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
