बंगाल चुनाव का असर कटिहार में! सीमावर्ती इलाकों में सख्त चेकिंग, पुलिस हाई अलर्ट पर
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
हर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है, वहीं संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया गया है।
स्थानीय लोगों ने भी इस कदम का स्वागत किया है और इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया है।
