बहादुरगंज विधानसभा में कांग्रेस का “सृजन अभियान” तेज, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
किशनगंज नजमुल हसनैन उर्फ जकी
बहादुरगंज/किशनगंज: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सृजन अभियान” के तहत बहादुरगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी एवं टेढ़ागाछ कांग्रेस कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रवक्ता सह सृजन अभियान के पर्यवेक्षक श्री प्रेम रॉय एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद आजाद साहिल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी किशनगंज के जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने की, जबकि नेतृत्व बहादुरगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रोफेसर मुसब्बिर साहेब ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि “सृजन अभियान” का उद्देश्य पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, आम लोगों की समस्याओं को सुनना तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता के बीच रहने तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज उठाने का काम करती रही है और आने वाले दिनों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। वहीं प्रोफेसर मुसब्बिर साहेब ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि एकजुटता और सक्रियता के बल पर पार्टी बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही
