गंगा नदी में बड़ा हादसा टला, बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने बचाई 100 से ज्यादा जानें
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर में गंगा नदी के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों से भरी एक नाव बीच धारा में खराब हो गई नाव बरारी गंगा घाट से महादेवपुर गंगा घाट जा रही थी इसी दौरान अचानक नाव का इंजन बंद हो गया और नाव बीच गंगा में ही रुक गई नाव पर करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे इनमें महिलाएं, बच्चे और मरीज भी शामिल थे नाव के बीच नदी में फंसते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। लोग घबराकर मदद की गुहार लगाने लगे।घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF जवानों ने काफी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं नाव पर सवार लोगों ने बताया कि अचानक इंजन बंद होने से सभी लोग काफी डर गए थे खासकर मरीजों और बच्चों के परिजन काफी सहमे हुए थे
बाइट — नीलू, एसडीआरएफ इंस्पेक्टर
