बिहार – बेगूसराय
लोकेशन :– बेगूसराय ( बखरी अनुमंडल )
रिपोर्टर :– राम कुमार
बेगूसराय में अनुकम्पा के नौकरी के लिए छोटा भाई बना कातिल,बेगूसराय पुलिस ने रॉबिन सिंह हत्याकांड का किया खुलासा।
बेगूसराय में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ हैं। जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बेगूसराय की बखरी पुलिस ने चर्चित रॉबीन सिंह हत्या कांड का खुलासा किया हैं। अनुकंपा पर मिलने वाली नौकरी और संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की निर्मम तरीके से हत्या कर दिया ।
पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव की हैं। जहाँ 13 मई की रात करीब 8 बजे रॉबीन सिंह को किसी ने फोन कर घर से बुलाया था। उसके बाद घर से कुछ दुरी पर ही उनकी हत्या कर दी गई।
शुरुआत में इस मामले को जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन जांच में जो तथ्य सामने आया , वो सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद परिवार में अनुकंपा पर मिलने वाली नौकरी और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
सूत्रों के अनुसार, हत्या के अगले ही दिन मृतक रोबिन सिंह को नौकरी से जुड़े जरूरी कागजात जमा करने के लिए कार्यालय जाना था। आरोप है कि इससे पहले ही छोटे भाई सौबीन सिंह ने साजिश रचकर अपने बड़े भाई की हत्या दी, ताकि नौकरी और संपत्ति दोनों उसी के हिस्से में आ जाएं।
इतना ही नहीं, पिता की मौत के पीछे भी आरोपी की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
घटना के बाद मृतक की मां के आवेदन पर बखरी थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और इस सनसनीखेज हत्याकांड के हर पहलू को खंगाल रही है।
बाइट :– कुंदन कुमार (SDPO, बखरी )
